[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
उत्तर प्रदेश

मिशन 2022 उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय नेता ने गंगचोली हाथरस गोशाला के भूमि पूजन पर वर्तमान युग को भारतोदय/धर्मोदय का युग कहा 

हाथरस:- उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में (श्रीकृष्णा गोशाला धाम गंगचोली, हाथरस) का भूमि पूजन किया गया तथा श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए भाजपा नेता सतेंद्र सिंह राघव ने वर्तमान युग को भारतोदय/धर्मोदय का युग बताया और कहा गौमाता को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जोड़कर आज प्रत्येक भारतीय को देखना होगा, गौमाता का संरक्षण मानवकल्याण के लिए अति आवश्यक है, गौमाता को संरक्षण एवं पालन पोषण हेतु प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है कि वह आगे बढ़ चढ़कर इसी प्रकार से इस पवित्र कार्य को सहयोग करें।

आगे भाजपा नेता ने कहा आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश के रूप में आपके सामने है, मेरे प्रदेश की जनता यह भली-भांति जानती है कि वह कौन से लोग थे जो हमारे भगवान को ही काल्पनिक बताते थे और रामभक्तों पर गोलियां चलवाते थे।

आज विपक्षी दलों के नेता जो यह जान गए हैं कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश एवं देश कल्याणकारी योजना से ही जनहित में धरातल पर कार्य हो रहा है वो आज स्वयं भाजपा की कल्याणकारी नीतियों के साथ पार्टी में आ रहे हैं, अन्यथा पिछली अन्य सरकारों के कार्यकाल में योजनाएं सिर्फ कागजों में होती थी।

इस अवसर पर सतेंद्र राघव ने श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर स्वामी श्री सर्वेशानंद जी महाराज, कथा प्रवक्ता गुरुजी पूज्य श्री अरविंदजी महाराज वृंदावन, का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा पूर्ण सिंह राणा, ललित जादौन, कपिल प्रताप सिंह व उनकी समस्त टीम का आभार व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Close