अपराधउत्तर प्रदेश
साइकिल से जा रही छात्रा को अगवा कर गेहूं के खेत में दरिंदों ने लूटी अस्मत, देखें वीडियो
बलिया: यूपी के बलिया जनपद में ननिहाल में आई एक छात्रा के साथ गांव के ही चार युवकों ने एक खेत में सामूहिक दुष्कर्म किया, मौके से छात्रा के कपड़े एवं साइकिल बरामद किया गया है। वाकया उस समय हुआ, जब देर शाम छात्रा साइकिल से अपने नानी के घर जा रही थी। इसी बीच वहशी दरिंदों ने घटना को अंजाम दे दिया। घटना की जानकारी होने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच कर विस्तार से घटना की जानकारी ली।
भीमपुरा थाना क्षेत्र के सिकंदरापुर गांव के पास पहले से घात लगाए कुछ युवकों ने साइकिल से नानी के घर जा रही एक 10वीं की छात्रा को अगवा कर लिया। उसे पास स्थित गेहूं के खेत में ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद सभी मौके से फरार हो गए। देर रात छात्रा किसी तरह अपने ननिहाल पहुंची और परिजनों से आप बीती बताई। रविवार को मामला थाने पहुंचा, तो सभी लोग भौचक रह गए। लोगों ने दरिंदों को कड़ी सजा देने की मांग करने लगे। उधर, ग्रामीणों की सूचना पर पहले इलाकाई पुलिस पहुंची और पूरे प्रकरण की छानबीन कर रही है।
घटना की सूचना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की मानें तो किशोरी अपने ननिहाल में आई थी। शनिवार की देर रात चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मौके से छात्रा का कपड़ा और साइकिल बरामद किया गया है। घटना स्थल पर छात्रा के माता-पिता भी पहुंच गए हैं। पुलिस पीड़ित छात्रा से पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी होने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी मौके पर पहुंच कर विस्तार से घटना की जानकारी ली। इस मामले में तत्काल सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।
रिपोर्टर संजय राय