[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
बलिया

विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने किया पैदल मार्च 

बलिया: दुबहर आगामी विधान सभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के मद्देनजर थानाध्यक्ष दुबहड़ अपने हमराहियों व एसएसबी के जवानों संग थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भ्रमण किया। फ्लैग मार्च दुबहड़,बसरिकापुर,ओझवलिया,सनाथ पांडेय का छपरा,रामपुर टिटही सहित आधा दर्जन गांवों में किया गया।

थानाध्यक्ष दुबहड़ राजकुमार सिंह ने इस दौरान गांव के लोगो से चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अराजकतत्वो व लिस्टेड अपराधियो की सूची बनाई जा रही है। पूर्व के चुनाव में खलल डालने वाले ऐसे लोगो को चिन्हित कर उनके खिलाफ नोटिस जारी करने की कारवाई की जायेगी, किसी भी व्यक्ति के मकान आदि जगहों पर बिना अनुमति पोस्टर बैनर नही लगाये जायेंगे। ऐसा करने वालो के खिलाफ जुर्माना वसूली के साथ कठोरतम कारवाई की जायेगी। किसी भी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किसी भी व्यक्ति को अपने पक्ष में मतदान करने के लिये धमकाना व प्रलोभन देना कानूनन अपराध है। ऐसा करने की छूट किसी भी व्यक्ति को नही होगी।

चुनाव में मतदाता निष्पक्ष रूप से मतदान में हिस्सा लेकर एक मजबूत लोकतंत्र की स्थापना करें। यही सही मायने में मतदान की पहचान होती है। मतदान से 24 घंटे पहले से नदियों में नावों का परिचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जायेगा।

इस सम्बंध में पड़ोसी राज्य के पुलिस के आला अधिकारियो से वार्ता हो चुकी है। बिहार पुलिस ने इस कार्य मे बढ़ चढ़कर सहयोग करने का आश्वासन भी दिया गया है।

रिपोर्टर संजय राय

Show More

Related Articles

Close