[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राष्ट्रीय

गर्लफ्रेंड की मां को किडनी दे दी, उसने कर ली दूसरे से शादी

प्यार में डूबे लोग अक्सर कई कमाल करते हैं। प्यार में दीवाने एक शख्स ने एक ऐसा ही कारनामा किया है। इस शख्स ने अपनी किडनी अपनी गर्लफ्रेंड की मां को डोनेट कर दी। लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड ने मां के ऑपरेशन के एक महीने बाद ही उनसे ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद उसने किसी और से शादी कर ली। द सन के मुताबिक, इस शख्स का नाम ऊजिएल मार्टिनेज है। वो पेशे से एक टीचर हैं और मेक्सिको के रहने वाले हैं। ऊजिएल ने टिकटॉक पर अपनी कहानी शेयर की। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड की मां को अपनी एक किडनी दान में दे दी। लेकिन इससे भी ज्यादा हैरानी की बात इसके बाद हुई। टिकटॉक पर जो उन्होंने विडियो शेयर किया है इसमें वो बहुत दुखी दिख रहे हैं। वो सोफे पर लेटे हुए हैं। टिकटॉक पर उनकी इस विडियो को 14 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। उनकी इस दशा को देखकर उनके फैंस को भी बड़ा दुख हुआ। उनके फैंस ने उन्हें समझाया कि उन्हें दुखी नहीं होना चाहिए, क्योंकि उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड ने एक सच्चे इंसान को खो दिया है। हालांकि बाद में उन्होंने एक विडियो और भी शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि उनके और उनकी एक्स के बीच अभी भी दोस्ती है। उन्होंने बताया कि उन्हें उससे कोई शिकायत नहीं है। भले ही दोनों अब अलग अलग हो चुके हैं। लोगों ने उनसे यह भी रिक्वेस्ट की है कि अब आगे से इतने भावुक मत होना।

Show More

Related Articles

Close