[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
बलियाविधानसभा चुनाव 2022

फेफना में साइकिल दौड़ाने के लिए पचगांवा में उमड़ा जनसैलाब

लक्ष्मणपुर(बलिया):- चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है पार्टी और कार्यकर्ताओं का जनता के बीच जाकर आशीर्वाद लेने का क्रम जारी है। शुक्रवार के दिन सपा प्रत्याशी संग्राम सिंह यादव के समर्थन में “बागी ब्रदर्स” के आ जाने से पूरे पचगांवा में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

विजय सिंह बागी ने सपा प्रत्याशी संग्राम सिंह के साथ अपने सैकड़ों समर्थकों को लेकर डोर टू डोर जाकर लोगों का आशीर्वाद लिया और अधिक से अधिक मतों से विजई बनाने के लिए संग्राम सिंह यादव को लोगों से अपील की। पचगांवा की धरती पिपरा कला, दरियापुर, सलेमपुर और चौरा में घर घर जाकर लोगों से अपील की गई। उमड़े हुजूम को देखकर क्षेत्रीय लोगों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि इस बार फेफना में साइकिल दौड़ेगी।

रिपोर्ट – संजय राय

Show More

Related Articles

Close