[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
दनकौर

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस व महाशिवरात्रि का कार्यक्रम मनाया गया बड़े हर्षोल्लास के साथ 

दनकौर: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दनकौर में 28 फरवरी को विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस तथा महाशिवरात्रि का कार्यक्रम बड़े हर्ष के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ माँ शारदे व डॉक्टर अब्दुल कलाम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर के किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ओमवीर सिंह ने विज्ञान दिवस के अवसर पर उन्होंने वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन के जन्म से संबंधित जीवन की विभिन्न घटनाएं को विस्तार से बताया। अपने वक्तव्य में उन्होंने इंग्लैंड के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने द्वारा की गई खोजों से प्राप्त धन को मानव कल्याण के लिए भविष्य में खर्च करने का योगदान विश्व को दिया। उन्होंने बताया कि 1913 में रविंद्रनाथ टैगोर को नोबेल पुरस्कार मिला तथा 1930 में सी०वी० रमन को यह सम्मान प्राप्त हुआ। यह सभी पुरस्कार विज्ञान के क्षेत्र में दिए गए।

इसी क्रम में छात्र-शिक्षक बहन अंजू ने विज्ञान के क्षेत्र में कई खोजों में विभिन्न वैज्ञानिकों के योगदान को विस्तार से बताया तथा छात्र-शिक्षक भैय्या सूरज ने जगदीश चंद्र बसु के बारे में विस्तार से बताते हुए अपनी बात रखी।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने प्राचीन काल में भी विज्ञान उपस्थित था। इस बात का प्रमाण शल्य चिकित्सा के बारे में विस्तार से बताते हुए दिया। तथा उन्होंने 1 मार्च को महाशिवरात्रि त्यौहार होने पर इसका महत्व समझाया।

अंत में सभी को इस कार्यक्रम में सहभागिता करने के लिए धन्यवाद दिया

इस कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य वी०के० सिंह, राजकुमार शर्मा,शिवशंकर शर्मा,भास्कर शर्मा धर्मवीर सिंह,ओमकार सिंह,भूपेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, यशवीर नागर, अंजू सिंह,रंजना शर्मा,रूबी चौधरी एवं सभी कार्यालय बंधु उपस्थित रहे। कॉलेज के भैय्या-बहनों व NSS वालिंटर्स ने भी इस कार्यक्रम में पूर्ण मनोयोग से सहभागिता की।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Show More

Related Articles

Close