[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय पर हुआ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 

बुलंदशहर: भारतीय उधोग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के नगर अध्यक्ष पंकज अग्रवाल व महामंत्री संजय गोयल के नेतृत्व में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय देवीपुरा पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ व सभी पदाधिकारियों ने शपथ ली|

मंच का संचालन करते हुए मंच संचालक भूपेंद्र सिंह ने सर्वप्रथम मुख्य अतिथि जिला मिजाजी लाल से दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना कराई व सभी पदाधिकारियों को मंच पर अपना अपना स्थान ग्रहण कराया| नगर अध्यक्ष पंकज अग्रवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ| स्वामी परम देव ,महामंत्री संजय गोयल, मुख्य अतिथि जेलर मिजाजी लाल, नगर अध्यक्ष पंकज अग्रवाल व काफी व्यापारियों ने अपने अपने विचार मंच से सभी के सामने रखे| नगर अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने व्यापारियों का हर परिस्थिति में साथ देने की बात कही|

वहीं महामंत्री संजय गोयल ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से हम सभी को जुड़कर खुशी है क्योंकि आज भारतीय उधोग व्यापार व्यापार मंडल की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर है व व्यापारियों के साथ हुई समस्याओं को हल कराने की बात बताई| मुख्य अतिथि जेलर मिजाजी लाल द्वारा सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिए गए |सभा में उपस्थित सैकड़ों व्यापारियों ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में रहने की आस्था जताई व साथ देने का वादा किया |लगभग मंडल के 50 सदस्यों ने अपने-अपने पदों के दायित्व के प्रति निर्वहन करने की शपथ ली| रात्रि भोज के बाद सभा का समापन हुआ|

जिसमें वरिष्ठ संरक्षक हरीश सचदेवा संरक्षक स्वामी परमदेव वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज शर्मा कानूनी सलाहकार शैलेंद्र कुमार उपाध्यक्ष रमन शर्मा नवनीत शर्मा अश्वनी बंसल वरिष्ठ सलाहकार विक्रांत राज सिरोही नगर प्रभारी संजय सिंघानिया कोषा अध्यक्ष शशि कांत द्विवेदी मीडिया प्रभारी मोहम्मद मुजम्मिल नगर संयोजक डॉ विपुल नगर वरिष्ठ संगठन मंत्री परवेज वह सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

सह संपादक संजय गोयल

Show More

Related Articles

Close