[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
बलिया

आरो मशीन खराब कैसे बुझेगी प्यास

चितबड़ागांव( बलिया):-  नगर पंचायत एवं समीपवर्ती क्षेत्रों में नागरिकों की प्यास बुझाने के लिए जगह-जगह आरो मशीन लगाई गई थी जिनमें मुख्य बाजार स्थित तेलिया पोखरा, स्टेट बैंक तिराहा, अंबेडकर नगर गुदरी बाजार, बरैया पोखरा, दुर्गा मंदिर इत्यादि दर्जनों जगहों पर लगाए गए आरो मशीन जिसके रखरखाव ना होने से काफी दिनों से सब के सब आरो मशीन खराब पड़ी हुई हैं।

मौसम में अब तेजी से बदलाव हो रहा है गर्मी बढ़ने के साथ साथ लोगों की प्यास भी बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहीं भी कोई आरो मशीन चालू दशा में नहीं पाई गई।

रिपोर्ट- संजय राय

Show More

Related Articles

Close