[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
अपराधराष्ट्रीय

डीएसपी को पति ने पीटा

भोपाल डीएसपी को पति ने पीटा: घर में जबरन घुसने पर डीएसपी ने रोका तो पति ने दीवार पर सिर दे मारा

भोपाल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ महिला डीएसपी नेहा पच्चीसिया को उसके पति ने घर में घुस कर पीट दिया। डीएसपी पति से अलग रहती है। पति को जबरन घर में घुसने से रोका तो डीएसपी का सिर दीवार से दे मारा। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

डीएसपी नेहा पच्चीसिया पति से अलग चार इमली में रहती है। उसने पति को जबरन घर में घुसने से रोका तो डीएसपी का सिर दीवार पर दे मारा। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार नेहा पच्चीसिया भोपाल में पुलिस मुख्यालय में पदस्थ हैं। उनकी शादी 2019 में पेशे से इंजीनियर कुणाल जोशी से हुई थी। दोनों के दो जुड़वा बच्चे हैं। नेहा बच्चों के साथ चार इमली में पति से अलग रहती है। पति छोला मंदिर इलाके में रहते हैं।

शिकायत के अनुसार रविवार को कुणाल नेहा के घर आए थे। नेहा ने उनको घर में घुसने से रोका। इस पर दोनों के बीच धक्का मुक्की होने लगी। नाराज पति ने डीएसपी का सिर दीवार से दे मारा। हालांकि उनको ज्यादा चोट नहीं आई। वहीं, इस मामले में पति कुणाल जोशी ने कहा कि उनकी पत्नी झूठे आरोप लगा रही है। वह बच्चों से मिलने आए थे। दोनों का कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है।

हबीबगंज थाना प्रभारी भान सिंह प्रजापति ने बताया कि डीएसपी नेहा पच्चीसिया के जुड़वां बच्चे हैं। नेहा ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम पति कुणाल जोशी घर आए। घर में आने से रोकने पर विवाद करने लगे। इसी दौरान मारपीट करते हुए उन्होंने नेहा का सिर दीवार पर दे मारा। नेहा का आरोप है कि उनका पति नशे का आदी है।

शिवराज कर चुके सम्मानित

नेहा पच्चीसिया को कोरोना काल में काम करने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मानित कर चुके हैं। इसके अलावा नेहा को विधानसभा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था को सामान्य बनाने के लिए भी वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशस्ति पत्र मिल चुका है।

 

Show More

Related Articles

Close