[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 15 मार्च: जानिए अपना आज क राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा | आसपास के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा| आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा | आपकी किसी पुराने क्लाइंट से मुलाकात होगी |आज आप कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं | आपकी सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहेगा | आपको भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा | अचानक किसी स्रोत से आपको धन लाभ होगा |बड़े अधिकारियों से आपकी मुलाकात सफल रहेगी | ‘ॐ सूर्याय नम:’ मंत्र का11 बार जाप करें,मनोबलल में वृद्धि होगी|

2. वृष राशिफल/Tauras HoroscopeToday:आपको इनकम में बढ़ोतरी के लिये किसी की मदद मिलेगी | आपको किस्मत का साथ मिलेगा | ऑफिस का काम रोज की तुलना में आज बेहतर तरीके से पूरा होगा | जीवनसाथी किसी काम के लिये आपकी तारीफ करेंगे, इससे आपका मन खुश रहेगा। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल अच्छा बना रहेगा | काम को लेकर आपकी कई योजनाएँ आज समय से पूरी हो जायेंगी | आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी | लाल मुहं के बंदर को केला खिलाएं,करोबार में आ रही परेशानियां समाप्त होंगी |

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे।आपकी फिटनेस बनी रहेगी | आप घर के लिए कुछ नया सामान खरीदेंगे | आप जीवनसाथी की किसी काम में मदद करेंगे | जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते अपने आप खुलते जायेंगे।कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं | आपका कोई नया कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा |इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है | सुबह उठकर धरती माँ को प्रणाम करें, पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा |

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आपका दिन मिला-जुला रहेगा | छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध करेंगे | माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा | प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है।निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी | व्यापार को बढानें का कुछ नए मौकेमिलेगें | दूसरों के साथ मिल कर किये गए कार्यों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी | लाल रंग के फल सूर्यनारायण को अर्पित करगरीबों में बाट दें,किस्मत का सहयोग मिलता रहेगा |

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आपका दिन सामान्य रहेगा | घर में भाई-बहन की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा| करियर में आपको सफलता मिलेगी | आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए, समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा | परिवार के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी | जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताएंगे | ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का मौका मिलेगा | घर से काम पर जाते समय चन्दन का तिलक लगायें, सभी कार्य सफल होंगें |

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आपका दिन उत्तम रहेगा | आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा | आपको यात्रा से लाभ होगा | किसी मित्र से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा | परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा | आपका अध्यात्म की तरफ रुझान अधिक रहेगा | आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी | ब्राह्मण को भोजन कराएं, सभी कार्यों में सफलता मिलेगी |

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा | आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिलेगी| बेहतर होगा आप अपने काम के लिए लगातार प्रयास करते रहें। वाहन चलाते समय आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है | किसी व्यापार में साझेदारी की सोच रहे हैं, तो उस विषय से जुड़े लोगों की सलाह जरूर लें | जीवनसाथी की तरक्की देखकर मन प्रसन्न होगा | मंदिर की साफ-सफाई में सहयोग करें, समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी |

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:आपका दिन शानदार रहेगा | आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी ।आप काफी राहत महसूस करेंगे | लोगों की मदद आपको मिलती रहेगी | आपकी यात्रा लाभदायक रहेगी | परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे| दाम्पत्य रिश्तों में मजबूती आयेगी | कोई नई बात आपको सीखने को मिलेगी | आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी | इस राशि के साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी | करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे | इस दिन मंदिर में नारियल का दान करें,रुके हुये पैसे वापस मिलेंगे |

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:आपका दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा | कारोबार में लाभ होने के योग बन रहे है | शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा | इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी | परिवार में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने का मन बनायेंगे | आपको किसी से उपहार मिलेगा| घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे | सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे | सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे | जल में चावल के कुछ दाने डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें, करियर में सफलता मिलेगी |

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आपका दिन सामान्य रहेगा | आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी | आप पर काम का बोझ थोड़ा ज्यादा रहेगा | फिलहाल नए काम शुरू करने से आपको बचना चाहिए | परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सबकी बात आपको जरूर सुनना चाहिए | कुछ चीज़ों में आपको लोगों से उलझने से बचना चाहिए | संतान से आपको सहयोग मिलेगा | लम्बें समय से रुके हुए काम पूरे हो जायेंगें | दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे | चींटियों को आंटा डाले, नौकरी में पदोन्नति होगी |

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा | कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी | आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी |कारोबार में तरक्की के योग बन रहे है | सामाजिक क्षेत्र में आपकीसराहना होगी | किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा | आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी | करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे |रोजमर्रा के कार्यों में फायदा होगा | आपके बातों से लोग प्रभावित होंगे | ‘ॐ भास्कराय नम:’ मंत्र का11बार जाप करें,व्यापार में लाभ होगा।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा |आपके घर में मेहमानों का आगमन होगा |आपको रोजगार के अवसर मिलेंगे| व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ेगी | आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा | अध्यात्म के प्रति लगाव बढ़ेगा | जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे हो जायेंगे । आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा | ननिहाल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी |आप लोगों को अपनी बातें समझने में सफल होंगे | मंदिर में फल का दान करें,परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा |

Show More

Related Articles

Close