[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

B. S. N. L उत्तर भारत के नवनियुक्त एडवाइजर का स्वागत

बुलंदशहर:- भारत दूरसंचार निगम द्वारा भाजपा नेता परवेंद्र देशवाल को उत्तर भारत का एडवाइजर नियुक्ति किया गया है। शुक्रवार को चौढेंरा में दर्जनों ग्रामीणों ने एक जुट होकर नवनियुक्त परवेंद्र देशवाल का स्वागत किया। जहां लोगों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

शुक्रवार को छतारी के गांव चौढेरा स्थित मां विचित्रा देवी के मंदिर प्रागंण में नवनियुक्त भारत दूरसंचार निगम उत्तर भारत एडवाइजर परवेंद्र देशवाल का स्वागत समारोह आयोजन किया गया। भारत दूरसंचार निगम द्वारा उत्तर भारत के एडवाइजर चुने जाने के बाद चौढेंरा के प्रथम आगमन पर कीरतपुर, बाद, समसपुर सहित चौढेंरा के दर्जनों ग्रामीणों ने एकजुट हो गए। जहां ग्रामीणों ने परवेंद्र देशवाल को पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। बता दें परवेंद्र देशवाल शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र की गांव बाद का मूल निवासी है। भाजपा नेता परवेंद्र देशवाल पर पूर्व में उन्हें भारत दूरसंचार निगम का सलाहकार का दायित्व था। भाजपा नेता परवेंद्र देशवाल दिव्यांग होने के बाद भी लगातार विधानसभा के क्षेत्र के लोगों से जुड़े हैं। वह क्षेत्रीय लोग के बीच रहकर उनकी समस्याओं सुनकर अधिकारियों से वार्ता कर समाधान करने में जुटे हैं। इस मौके पर पवन राघव, विमल राघव ग्राम प्रधान, विनेश राघव, बबलू, रामू, विचित्र कुमार, मनोज कुमार, विनोद कुमार, पुष्पेंद्र, कलुआ पंडा, जीतू लोधी, पुष्पेंद्र कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Close