[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
उत्तर प्रदेश

पक्का घाट शनि मंदिर में धूमधाम के साथ मनाया गया शनि जन्मोत्सव 

  • शनि जन्मोत्सव कार्यक्रम में राजनैतिक, प्रशासनिक, सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक आदि क्षेत्रों से जुड़ी अनेकों जानी-मानी हस्तियों ने की शिरकत
  •  बागपत के बड़े और चमत्कारी शनि मंदिरों में शुमार है भगवान शनिदेव का पक्का घाट आश्रम में स्थित यह दिव्य शनि मन्दिर – महेश शर्मा

बागपत:- ऐतिहासिक पक्का घाट आश्रम बागपत में भगवान शनिदेव के जन्मोत्सव को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वामी कृष्ण बोघ आश्रम उर्फ पक्का घाट आश्रम मन्दिर के हीरालाल गुरूजी जी ने विधि-विधान के साथ भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना की, जिसमें राजनैतिक, प्रशासनिक, सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक जगत से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।

इसके उपरान्त आश्रम परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से शाम तक चले इस भंड़ारे में दूर-दराज क्षेत्रों से आये हजारो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसिद्ध समाजसेवी और नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक महेश शर्मा ने बताया कि यह शनि मंदिर बागपत के बड़े और चमत्कारी दिव्य शनि मंदिरों में शुमार है। कहा कि जो भी व्यक्ति सच्चे मन से शनिदेव के दरबार में कुछ मांगता है वह शनिदेव के इस पवित्र व पावन दरबार से खाली हाथ नही जाता। धार्मिक कार्यो में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले युवा समाज सेवी अमित चंदौरिया ने

बताया कि शनिदेव कलियुग के साक्षात भगवान के रूप में जाने जाते है। कहा कि शनिदेव मृत्युलोक के ऐसे स्वामी है, जो व्यक्ति के अच्छे-बुरे कर्मो के आधार पर सजा देकर उसको सुधरने के लिए प्रेरित करते है। स्वामी कृष्ण बोघ आश्रम उर्फ पक्का घाट आश्रम की समिति द्वारा शनि जन्मोत्सव पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी शनि सेवादारों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर प्रकाश चौधरी, कपिल गुप्ता उर्फ कन्हैया, ओम प्रकाश वर्मा, समाज सेवी ललित माधव दास गोपाल, छोटू, मास्टर रविदत्त शर्मा, सुभाष लखेरा, उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

रिपोर्टर विवेक जैन

Show More

Related Articles

Close