[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
अपराध

चोरी करने गया शख्स, खिचड़ी पकाने के चक्कर में पकड़ा गया

असम की गुवाहाटी पुलिस ने कीमती सामान चुराने के मकसद से एक घर में घुसे शख्स को स्थानीय लोगों की मदद से गिरफ्तार कर लिया। दिलचस्प है कि चोरी के समय वह खुद के लिए घर में खिचड़ी भी पका रहा था। यह घटना सोमवार रात हुई। असम पुलिस ने मंगलवार को एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सोशल मीडिया पर चोरी का यह अनोखा मामला वायरल हो गया है।

इसे लेकर कई यूजर्स तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि लगता है चोर भूखा था। गुवाहाटी शहर के पुलिस कमिश्नर हरमित सिंह ने मीडिया से कहा, ‘यह घटना गुवाहाटी शहर के दिसपुर थाना क्षेत्र में हुई ।’ गुवाहाटी पुलिस ने बताया कि शख्स हेंगराबाड़ी इलाके में स्थित एक घर में घुसा था,

लेकिन वह घर के किचन में खिचड़ी पकाने लगा। इससे स्थानीय लोग सतर्क हो गए और चोर को रंगे हाथ पकड़ उसे पुलिस के हवाले कर दिया। असम पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘कई स्वास्थ्य लाभों के बावजूद चोरी के दौरान खिचड़ी पकाना, आपकी बेहतरी के लिए नुकसानदेह हो सकता है। चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है और गुवाहाटी पुलिस उसे कुछ गरमा-गर्म खाना परोस रही है।’

हमारे ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें:- Global news 24×7 Group link

Show More

Related Articles

Close