[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

देश का मुसलमान देश के प्रति वफादार है

औरंगाबाद:- उक्त विचार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट कदीम आलम ने व्यक्त किए। आलम अपने कैम्प कार्यालय पर मोर्चा पदाधिकारियों के समक्ष बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश का मुसलमान अलकायदा जैसे आतंकवादी संगठन की धमकियों को बर्दाश्त नहीं करेगा मुसलमान हमेशा देश का वफादार है और रहेगा। आतंकवादी संगठन भारतीय मुसलमानों के प्रति झुठी मौहब्बत दिखाकर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सकते।

कदीम आलम ने कहा कि अलकायदा,पी एफ आई जैसे संगठन विदेशी धन के बल पर देश के भोले भाले मुसलमान नवयुवकों को अपने जाल में फंसाने का षड्यंत्र रच रहे हैं जिसको हमें किसी भी कीमत पर कामयाब नही होने देना है। जब जब भारत विकास के मार्ग पर गतिमान होता है तब तब पडौसी मुल्क पाकिस्तान हमारे देश में अपनी नापाक हरकत कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता रहता है।

कदीम आलम ने कहा कि हमारे देश में विदेशी देशों का हस्तक्षेप बंद होना चाहिए क्योंकि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है जहां सभी धर्म पंथ और जातियों के लोग आपसी भाईचारा, प्यार मौहब्बत एवं एकता के साथ निवास करते हैं और अपने मुल्क के संविधान द्वारा बनाए गए कानूनों का पालन करते हैं।

इस अवसर पर सरदार सवी सिंह, मौहम्मद कासिम, रिहाना परवीन तनवीर चौहान आशु गाजी, तंजीम अहमद, कदीर अहमद आदि मौजूद रहे।

औरंगाबाद से राजेन्द्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close