Bulandshahr
लायंस क्लब मिड टाउन ग्रेट के अध्यक्ष बने नवीन शर्मा
बुलंदशहर:- लाइंस क्लब मिड टाउन ग्रेट की कार्यकारिणी सदस्यों की अहम बैठक शनिवार को अलका मोटल में आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक सुधार कार्यक्रम और असहाय लोगों की मदद कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से अति सक्रिय सदस्य नवीन कुमार शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी के साथ शैलेन्द्र त्रिवेदी को सचिव और जयदीप बंसल को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
मनोनयन की प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों ने नवीन पदाधिकारियों को मनोनयन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं । सदस्यों ने पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए माल्यार्पण कर भाव भीना स्वागत किया।
इस अवसर पर पृथ्वी राज सिंह, संजीव तौमर मुकेश गोयल मनोज कंसल प्रदीप कुमार जैन प्रशांत गर्ग आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल