[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश द्वारा हापुड़ में व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

बुलंदशहर:- भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश द्वारा हापुड़ में व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया| इसमें जिले के व्यापारी भी शामिल हुए| भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर महामंत्री (बुलंदशहर) संजय गोयल को व्यापारियों के हित में कार्य करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष-भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश सरकार में उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष- श्री रवि कांत गर्ग जी ने मंच से सम्मानित किया| संजय गोयल ने कहा कि हम व्यापारी का किसी भी तरह का शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे| वहीं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष-रविकांत गर्ग ने कहा कि हम व्यापारियों की समस्याओं को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी तक पहुंचाएंगे और व्यापारियों की समस्याओं को हल करने का पूरा प्रयास करेंगे , व्यापारियों का किसी भी कीमत पर अहित नहीं होने देंगे|

Show More

Related Articles

Close