[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

अज्ञात वाहन ने रौंदा परवाना के महेंद्र सिंह को अस्पताल पहुंचने से पहले ही हुई मौत

गमगीन माहौल में पैतृक गांव परवाना में हुआ अंतिम संस्कार

औरंगाबाद (बुलंदशहर) ग्राम परवाना महमूदपुर निवासी महेंद्र सिंह पुत्र देवपाल लोधी उम्र 49 वर्ष रविवार को ग्राम रमपुरा थाना स्याना में एक सगाई समारोह में शामिल होने गए थे।शाम को पैदल वापस लौट रहे थे उसी समय चांद पुर भट्टे के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से रौंद दिया। घायल को मेरठ अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन उन्होंने बीच में ही दम तोड दिया। पोस्ट मार्टम के पश्चात मृतक के शव का सोमवार को गांव में अत्यंत गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Close