[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

अनिल चौधरी बने, कुमाऊं- उत्तराखंड किसान एकता संघ के मंडल अध्यक्ष

रामनगर: रविवार दिनांक 31 जुलाई को रामनगर नैनीताल में एक फार्म हाउस में किसान एकता संघ की बैठक हुई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान मुख्य अतिथि रहे बैठक का कुशल संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित प्रमोद शर्मा ने किया,

संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना ने बताया कि कार्यक्रम में उत्तराखंड के नैनीताल,बाजपुर,हल्द्वानी,रामनगर किच्छा आदि शहरों से आए किसानों ने बड़ी संख्या में किसान एकता संघ की सदस्यता ग्रहण की जिसमें अनिल चौधरी को मंडल अध्यक्ष कुमाऊं उत्तराखंड,आदित्य गुर्जर को युवा प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड,प्रधान नन्दलाल को मंडल उपाध्यक्ष कुमाऊं उत्तराखंड तथा देशराज सिंह को मंडल सचिव कुमाऊं उत्तराखंड मनोनीत किया गया सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से संगठन व किसान हित में कार्य करने की शपथ दिलाई कार्यक्रम किसान एकता संघ के आए नेताओं ने किसानों की समस्या के लिए संघर्ष करने की बात पर जोर दिया और कहा की किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ,   प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने कहा की सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाना पड़ेगा आए दिन केंद्र सरकार नए नए कानून लाकर किसानों का दमन कर रही है जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहां की किसान देश का अन्नदाता है सरकार को किसानों की फसल का उचित दाम देना चाहिए तभी देश का किसान खुशहाल होगा और देश खुशहाल हो सकेगा,

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी बाली सिंह,राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती गीता भाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देशराज नागर राष्ट्रीय सचिव श्री कृष्ण बैसला,राष्ट्रीय महासचिव अखिलेश प्रधान,राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ रवि नागर प्रदेश अध्यक्ष यूपी वंदना चौधरी,सरदार अमरीश महाल,उत्तराखंड के संयोजक बबली कसाना,चौधरी सतीश कनारसी,जगपाल सिंह यादव,पंडित राजेश शर्मा, इरशाद अली, श्रीपाल नेताजी,यशवीर यादव शुभम शर्मा,सुमित चपरगढ़,उमेद एडवोकेट,कमल यादव,कैलाश शर्मा,शिवम शर्मा,मोहनपाल,देवेन्द्र प्रधान,आशु खान,अजित नागर,जीतन नागर,ओमवीर नागर,मिथलेश भाटी,कृष्ण शर्मा,दुर्गेश शर्मा,गजराज सिंह,परवेज,अनीश त्यागी,अवधेश गुर्जर,सीमा खुटेल,सुमन श्रीवास्तव,भीम सिंह लक्सर,मोनू प्रधान लक्सर,नवनीत शर्मा,सुनील बिष्ट,सरदार गुरजीत सिंह कोटिया,गंगा सिंह,मोहन सिंह नैनी,मा०विरेन्र्द सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे

Show More

Related Articles

Close