[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 27 जनवरी: जानिए अपना आज का राशिफल

मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज छात्रों को सफलता मिलेगी। निर्णय लेने में परेशान रहेंगे।जॉब में प्रसन्नता रहेगी लेकिन  थोड़ी सी भी लापरवाही बाद में परेशान कर सकती है।पीला रंग शुभ है।गुड़ का दान करें।

वृष राश‍िफल/Tauras Horoscope Today: छात्रों के प्रगति के मार्ग बनेंगे तथा अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। लाल रंग शुभ है।किसी गरीब व्यक्ति को कम्बल दान करें। मिथुन व कन्या राशि का सहयोग लें।

मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today: आज व्यवसाय को नई दिशा देंगे । छात्र विदेश जाने की योजना बनाएंगे। आज आपके मन में निर्णय को लेकर असमंजस रहेगा।गणेश जी का दर्शन करें व उनको लड्डू व दूर्वा अर्पित करें। हरा रंग शुभ है।

कर्क राश‍िफल / Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होने के साथ साथ नए प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ होंगे।लाल रंग शुभ है। अनचाही यात्रा में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today:जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग आज धन के लेन देन में सतर्क रहें।आज का दिन धार्मिक कार्यों में संलग्नता का है। भगवान शिव जी का आशीर्वाद लें। नारंगी रंग शुभ है।

कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today: धन के निवेश के प्रति सचेत रहें। जॉब चेंज का विचार सही है। किसी लंबित कार्य के पूर्ण से खुश रहेंगे। कुम्भ या तुला राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। श्री गणेश जी का दर्शन करें। नीला रंग शुभ है।

तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today:– जॉब में संघर्ष करना होगा लेकिन नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। नीला रंग शुभ है। मित्रों का सहयोग लें।

वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today: छात्र अपने स्वप्नों को विस्तार देंगे।जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी।सफेद रंग शुभ है। गेहूं का दान करें। वाहन खरीदने का सन्योग बन सकता है।

धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today:  छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन का निवेश अच्छे कार्यों में होगा। जाँब में सफलता मिलेगी। पीला रंग शुभ है। धनु व मीन राशि के जातक लाभान्वित करेंगे।

मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today:व्यवसाय में सफल रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। जाँब को नई  दिशा देंगे।हनुमान जी के मंदिर जाएं ।हरा रंग शुभ है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।

कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today: स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कन्या व मकर राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। यात्रा सफल रहेगी।सफेद रंग शुभ है।तिल का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।

मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today:जॉब परिवर्तन में सफल रहेंगे।धन का आगमन होगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मेष व कर्क राशि के जातक आपका साथ देंगे।लाल रंग शुभ है।भगवान विष्णु जी की चार बार परिक्रमा करें।

Show More

Related Articles

Close