[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
बलिया

राम चन्द्र चौबे के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित; सपा जनों ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित

चिलकहर ( बलिया) जनपद मुख्यालय बलिया से लगभग 26 किमी पश्चिम रामधनी कुंवर इण्टर कालेज गोपालपुर के परिसर में विद्यालय के संस्थापक एवं ग्राम पंचायत गोपालपुर के पूर्व ग्राम प्रधान रामचंद्र चौबे जी”पहलवान” की चौथी पुण्य तिथि परम्परागत रूप से पूर्ण सादगी के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि श्री संग्राम सिंह यादव, विधायक – फेफना द्वारा स्व0 चौबे के मूर्ति पर माल्यार्पण करके किया गया।जिसके उपरांत उपस्थित सभी गणमान्य जनो द्वारा स्व0 चौबे के मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित मुख्य अतिथि स़ंग्राम सिंह यादव द्वारा 0स्व0 चौबे के समाजिक एवं धार्मिक कार्यो का विशेष उल्लेख किया गया। उन्होंने ने कहा कि स्व0राम चन्द्र चौबे एक व्यक्ति नहीं विचार थे। उनके द्वारा समाज में किए गए धार्मिक, सांस्कृतिक एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य आज भी समाजिक कार्यकर्ताओं को ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सनातन पाण्डेय पूर्व मंत्री ,राम इकबाल सिंह पूर्व विधायक, चंद्रशेखर सिंह पूर्व अध्यक्ष -कोऑपरेटिव बैंक, बाल्मीकि तिवारी अध्यक्ष – पी सी एफ उप्र सहित चंद्रमा सिंह, बृजराज सिंह- आरएसएस, गौरी शंकर सिंह ,पूर्व प्रधान- खलीलपुर ,अनुज यादव – प्रधान खलीलपुर, बब्बन यादव पूर्व प्रधान ,पंकज वर्मा प्रधान, मन्नू राम प्रधान प्रतिनिधि रघुनाथपुर ,विनय पांडे- रघुनाथपुर, सतीश सिंह पूर्व प्रधान डुमरी, हरे राम यादव प्रधान- पचहुआ , खूब लाल यादव पूर्व प्रधान पचहुआ, विनोद यादव प्रधान संवरा ,डॉक्टर बृजभूषण चौबे पूर्व प्रधान गोपालपुर, सोनू पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि गोपालपुर, पुरुषोत्तम यादव ,लल्लन यादव, रविंदर यादव, डॉ0 रामनरेश राम पूर्व प्रधान प्रतिनिधि ,नमो नारायण सिंह, जहीर अंसारी ,मुन्ना खान, अभय कुमार अध्यक्ष- प्रधान संघ, राधेश्याम यादव पूर्व प्रधान एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बरमेश्वर चौबे एवं संचालन श्री संजय यादव – पूर्व प्रमुख, चिलकहर द्वारा किया, अन्त में विद्यालय के प्रबंधक सपा नेता उत्तीर्ण कुमार पाण्डेय ने आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट संजय राय

Show More

Related Articles

Close