Bulandshahr
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकाली तिरंगा रैली
ग्रामीणों को भेंट किया तिरंगा घर घर फहराने की अपील
औरंगाबाद (बुलंदशहर ) आजादी काअमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान शुरू करने हेतु अमर सिंह इंटर कालेज लखावटी में तिरंगा रैली निकाली गई।
रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य जंग बहादुर सिंह और वरिष्ठ अध्यापक रमेश चंद्र पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर किया। अधिक से अधिक लोगों को तिरंगा अभियान में सम्मिलित करने के उद्देश्य से दो भागों में बांटकर छात्रों को रामगढ़ पी एच सी ब्लाक मुख्यालय तथा दूसरी ओर ग्राम लखावटी में जन जागरुकता अभियान चलाया गया।
स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा उठाये भारत माता की जय जय कार करते हुए चल रहे थे। ग्रामीणों को तिरंगा ध्वज प्रदान कर अपने घरों पर 17अगस्त तक फहराने का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य जंग बहादुर सिंह, रमेश चंद्र पांडेय अजय तिवारी पंकज कुमार राजेश कुमार विनोद कुमार आदि मौजूद रहे,
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल