[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

व्यापारी उद्योग एवं किसान समन्वय सम्मेलन सम्पन्न

व्यापारी और किसान एक दूसरे के पूरक, भविष्य में मिलेंगे बेहतर परिणाम

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) विराट फ़ार्म हाउस बुलंदशहर में सोमवार को व्यापारी, उद्योग एवं किसान समन्वय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन से पूर्व जहां व्यापारियों ने उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी के स्मारक पर पहुंचकर माल्यार्पण किया वहीं दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान व मांगे राम त्यागी आदि ने महाराजा अग्रसेन पार्क पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।मांगे राम त्यागी व राजेश चौहान ने व्यापारियों और किसानों को एक दूसरे के पूरक बताया और समन्वय स्थापित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि किसानों और व्यापारियों की समन्वय गोष्ठी से भविष्य में बेहतर परिणाम मिलेंगे और इससे दोनों पक्षों को लाभ मिलेगा।

मांगे राम त्यागी ने बताया कि समन्वय स्थापित करने का विचार काफी पहले से ही उद्योग व्यापार मंडल नरेंद्र के संस्थापक स्वर्गीय नरेंद्र अग्रवाल और मेरे मन में था जिसने आज मूर्त्त रूप धारण कर लिया है।

उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि हमारा संगठन किसानों के हित में हमेशा सहयोगी रहेगा। किसान समृद्ध होगा तो व्यापारी भी खुशहाल होंगे तरक्की करेंगे।

29अगस्त का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि 29अगस्त 1947को संविधान समन्वय समिति गठित कर भारत रत्न बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर को अध्यक्ष बनाया गया था और इसी दिन 1974में किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हित और अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी का गठन किया था। अब कोई भी राजनीतिक दल किसानों और व्यापारियों के विरुद्ध षड्यंत्र नहीं रच पायेगा और अपने राजनीतिक स्वार्थों को पूरा नहीं कर सकता है।

धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि ऐसे कानूनों का विरोध करो जो किसान और व्यापारी विरोधी हों

कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष विशाल अरोडा ने किया। इसमें नगर कार्यकारिणी के अलावा बीबीनगर, औरंगाबाद सिकंदराबाद पहासू राजघाट जरगवां आदि के अध्यक्ष और महासचिव भी मौजूद रहे। इस अवसर पर लखनऊ से विपिन कुमार नोएडा से केशव गंगल आर के सिंह श्यौपाल सिंह शैलेंद्र त्रिवेदी पीतांबर शर्मा राजेश गुप्ता रामकुमार गुप्ता विचित्र गुप्ता योगेश गुप्ता दुष्यंत मांगलिक मौहम्मद रियाज बबलू ठाकुर दीपक त्यागी प्रीतम सिंह परमदेव स्वामी घनेंद्र शर्मा प्रीतम सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close