[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

ई ओ राजीव कुमार हटे, भूपेंद्र प्रताप सिंह औरंगाबाद नगर पंचायत के नये अधिशासी अधिकारी

पहासू के साथ औरंगाबाद नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार

औरंगाबाद (बुलंदशहर) औरंगाबाद नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर पहासू के अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रताप सिंह को यहां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

ई ओ मुखत्यार सिंह के सेवा निवृत्त होने के पश्चात से ही यह कस्बा स्थाई अधिशासी अधिकारी से वंचित चला आ रहा है। मुख्त्यार सिंह के बाद यहां का प्रभार खानपुर के अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंपा गया था। नवीन कुमार सिंह के गैर जनपदीय स्थानांतरण के पश्चात यहां का प्रभार स्याना नगर पालिका के ई ओ राजीव कुमार को अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंपा गया था।

अब पुनः उनको हटा कर यहां का प्रभार पहासू में तैनात अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रताप सिंह को सौंपा गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलंदशहर दौरे के चलते भूपेंद्र प्रताप सिंह संभवतः रविवार अथवा सोमवार को ही यहां का चार्ज विधिवत रूप से संभालेंगे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close