[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 26 दिसंबर: जाने अपना आज का राशिफल

मेष राशिफल/Aries Horoscope Today – आज व्यवसाय में किसी निर्णय तक पहुँचने में विलंब करेंगे। जॉब चेंज की दिशा में बढ़ेंगे। छात्र अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। आज धन का व्यय अच्छे कार्यों में  हो सकता है। हरा रंग शुभ है।उदर विकार से कष्ट संभव है।

वृष राश‍िफल/Tauras Horoscope Today :एम बी ए तथा ला के  छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में  किसी नई योजना  पर कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं।आई टी और मीडिया फील्ड  के जातक  जाब में कोई नया प्रोजेक्ट प्रारम्भ कर सकते हैं। आज मित्रों संग घूमने  का दिन है। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्रेम में छोटी छोटी बातों पे बहस नहीं करते। लव लाइफ में दूरियां आ सकता है।  बी टेक और मीडिया  के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। नीला रंग शुभ है। नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today : आज किसी को धन देने के प्रति सचेत रहें तथा कोई  विवाद टालने का प्रयत्न करें। धन आगमन की संभावना रहेगी। राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन अच्छा है। जॉब में कोई रुका कार्य पूर्ण  होगा।हेल्थ अच्छी रहेगी। नीला रंग शुभ है।       

कर्क राश‍िफल / Cancer Horoscope Today : आज का दिन सफल रहेगा। आपको  सफलता की प्राप्ति होगी। फिल्म तथा टी वी से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के व्यय की संभावना रहेगी। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं।दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बहुत बेहतर नहीं रहेगा। सफेद रंग शुभ है। हनुमानचालीसा का पाठ करें।

सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today : व्यवसाय में  धन की प्राप्ति हो सकती है। छात्र प्रगति करेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा। नारंगी रंग शुभ है। बीपी व शुगर के रोगी सावधानी बरतें। गेहूं  का दान करें। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ लाभकारी है।

कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today : आज धन का व्यय रियल स्टेट में  हो सकता है।  आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में  नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। जॉब  में उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य से आज प्रसन्नता हो सकता है। माता दुर्गा जी का ध्यान करते रहें।

तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today : जॉब में परिवर्तन की तरफ बढ़ेंगे। आज कोई कई दिनों से रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। हेल्थ से कष्ट संभव है। सफेद रंग समृद्धि कारक है।गरीबों में अन्न का वितरण करें। छात्र सफल रहेंगे।                   

वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today : वाहन क्रय करने की योजना बनाएंगे। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज धन का व्यय हो सकता है। हड्डी के रोगी सावधानी बरतें। नारंगी रंग प्रगतिकारक है। बजरंगबाण का पाठ करें।

धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today : शनि का गोचर इसी राशि में है। धन का व्यय होगा। छात्रों के लिए अवसर उपलब्ध रहेंगे। सरकारी सेवा वाले जातक आज अपने कार्यों से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न रखेंगे। लव लाइफ में प्रेम भरा जीवन आनंदमय रहेगा। लाल रंग शुभ है। हेल्थ से परेशानी रहेगी। श्री गणेश जी की उपासना करें।

मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today : आज व्यवसाय सम्बन्धी कार्य बड़ी मेहनत के बाद  पूर्ण होंगे। विवादों से बचने का समय है। छात्रों को सफलता मिलेगी। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today :  शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन की प्राप्ति की संभावना रहेगी। राजनीति से जुड़े  जातक सफल रहेंगे। छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। जीवन साथी द्वारा दिया गया उपहार आपके दाम्पत्य जीवन को खुशहाल करेगा। सफेद आज का आपका शुभ रंग है। माता काली जी की उपासना करें।  

मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में अपने टारगेट को पूरा करेंगे।हड्डी के रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें।धन का व्यय होगा तथा इसको  लेकर चिंतित रहेंगे। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गरीबों में ऊनी वस्त्रों का दान करें।
Show More

Related Articles

Close