[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
उत्तर प्रदेश

दिसंबर के पहले सप्ताह तक होंगे निकाय चुनाव अंतिम चरण में चल रहा परिसीमन

लखनऊ: नगर विकास मंत्री व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव नवंबर अंतिम या दिसंबर के पहले सप्ताह तक कराए जाएंगे। इसके लिए परिसीमन का कार्य अंतिम चरण में है।

शर्मा ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत निकाय चुनाव समय पर ही कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 756 नगरीय निकाय संस्थाओं में चुनाव होंगे। इनमें 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 539 नगर पंचायत शामिल हैं। इस बार 104 नई नगर पंचायतों का गठन किया गया है। शर्मा ने कहा, परिसीमन पर पार्टी आपत्ति दे सकती है, नियमानुसार समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरक्षण निर्धारण व्यवस्था के अनुसार तय होगा। ,

रिसीमन के बाद तैयार होगी मतदाता सूची

राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्याधिकारी एसके सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव का परिसीमन पूरा करने के बाद रिपोर्ट आयोग को भेजी जाएगी। आयोग मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराएगा। फिर वार्ड, चेयरमैन और महापौर का आरक्षण तय किया जाएगा। मतदाता सूची तैयार होने के बाद आयोग चुनाव कार्यकम तैयार कर नगर विकास विभाग को भेजेगा। मंजूरी मिलते ही चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। गौरतलब है कि नगर विकास मंत्री और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा ने बताया है कि प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव नवंबर के अंतिम या दिसंबर के पहले सप्ताह तक कराए जाएंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

Show More

Related Articles

Close