[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा ने मनाया आंगनबाड़ी केंद्र पर मोदी जी का जन्म दिन

ग्राम प्रधान मुकेश गौतम ने किया मिष्ठान वितरित

औरंगाबाद (बुलंदशहर) देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा ने मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ गांव नंगला करन के आंगन बाड़ी केंद्र पर पहुंचकर मोदी जी का जन्म दिन बच्चों और महिलाओं के बीच मनाया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र पर आकर्षक साज सज्जा की गई तथा गुब्बारे फूल मालाओं से स्वागत द्वार बनाए गए। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा और ग्राम प्रधान मुकेश गौतम ने मोदी जी के जन्म दिन पर केक काटा और सभी को वितरित किया। सर्वेश वर्मा ने बच्चों को टाफी बिस्कुट फल चाकलेट मिठाई आदि वितरित किए।


सर्वेश वर्मा ने कहा कि मोदी जी ने देश का नाम विश्व पटल पर स्वर्णाक्षरों में लिखवा कर दिखाया है। उनके नेतृत्व में देश ने वास्तविक आजादी काअमृत चखा है। सारा देश उनकी ईमानदारी लगन और मेहनत का कायल है। मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना भी की गई।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान मुकेश गौतम, भाजपा नेता प्रदीप लोधी, पिंटू ठाकुर, डॉ महावीर सिंह हरकेश सिंह रामकुमार दिनेश जाटव सुनीता शकुंतला देवी सरस्वती, अनीता ओमवती रामश्री आशा देवी रीना देवी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close