[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

आज श्रीमद् भगवत कथा में वामन अवतार का बहुत ही सुंदर वर्णन किया गया

बुलंदशहर,: श्री श्याम सखा युवा मंडल के तत्वधान में श्री राज राजेश्वर मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस के पावन प्रसंग में कथा व्यास श्री विजय कृष्ण जी महाराज ने भगवान वामन अवतार की कथा सुनाई| वामन भगवान ने तीन पैर पृथ्वी में बलि की सारी संपत्ति मांग कर देवताओं को दे दी और बलि को पाताल भेज दिया |भगवान ने बलि को भक्ति का आशीर्वाद दिया |कथा के क्रम में पूज्य श्री महाराज जी ने कृष्ण कथा का वर्णन किया भगवान श्री बाल कृष्ण का जन्म हुआ| कृष्ण जन्म के समय सभी देवता प्रसन्न होकर भगवान कृष्ण की स्तुति करने लगे| गोकुल में सभी गोपी ग्वाल प्रसन्न होकर मैया यशोदा के घर पहुंचे नंद बाबा और यशोदा मैया ने सभी को बधाई दी |भगवान श्री कृष्ण के प्रकट होते ही सभी भक्त प्रसन्न हो गए और नाचने गाने लगे| महाराज श्री के मुखारविंद से प्यारी प्यारी बधाइयां सुनकर सभी भक्त आनंदित हो गए| सभी भक्तों ने लाला को बधाई दी व भगवान श्री कृष्ण की आरती उतारी | “नंद के आनंद भयो…..जय कन्हैया लाल की” ,”यशोदा ने जायो नंदलाल…..बधाई बाजे नंद भवन में” आदि बधाइयां सुन भक्त हर्षित हो नाचने गाने लगे |आज प्रसाद में भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण के प्रिय माखन मिश्री के लगाए भोग को ग्रहण किया|

मंडल के सदस्य संजय गोयल ने बताया कल महाराज श्री के मुखारविंद से श्री कृष्ण बाल चरित्र एवं गोवर्धन के प्रसंग का वर्णन किया जाएगा | भक्तों से निवेदन है कि समय से पहुंचकर भागवत कथा की अमृत वर्षा का लाभ उठाएं |

आज भागवत कथा में-, अतुल कृष्ण ,संजय गोयल, गौरव सिंघल, डॉक्टर पुलकित जैन, डॉक्टर श्रुति जैन ,हिमांशु शर्मा, दीपेन गांगुली ,विकास एडवोकेट, सुलभ बंसल, हर्ष मिश्रा ,रितेश शर्मा , संजीव तायल, गौरव पुंज, नितिन सोनी राष्ट्रीय चेतना मिशन से हेमंत सिंह व उनकी टीम आदि भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे,

Show More

Related Articles

Close