[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

भाईदूज पर्व मना धूमधाम से

भाईयों को तिलक लगाकर की बहिनों ने कुशल कामना

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) गुरुवार को नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भाईदूज पर्व धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाया गया। महिलाओं ने भाईदूज कथा का वाचन श्रृवण किया और अपने भाईयों के दीर्घायु होने और कुशल क्षेम की कामना की,

पर्व की कथा के अनुसार सूर्य पुत्र यम अपनी बहिन यमुना से गहरा स्नेह रखते थे लेकिन कार्य में व्यस्त रहने के चलते बहिन से मिलने नहीं जा सके थे। अचानक एक दिन यमराज अपनी बहन के घर जा पहुंचे जहां बहिन ने अपने भाई का भरपूर आदर सत्कार किया जिससे प्रसन्न होकर यमराज ने अपनी बहिन यमुना को वरदान दिया कि आज का दिन भाई दूज पर्व के रूप में मनाने वालों को यमराज का भय नहीं रहेगा।

बहिनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाकर मूंह मीठा कराया भाईयों ने भी अपनी बहिनों को सामर्थ्य अनुसार नकद, उपहार, वस्त्र आभूषण आदि भैंट देकर सम्मानित किया। पर्व के चलते बसों में भारी भीड़ उमड़ी तथा बाजारों में मिष्ठान,रैडीमेड वस्त्र, आभूषण फल मेवे आदि की जमकर खरीददारी की गई। पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close