[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का जिले में होगा शीघ्र गठन-संजय गोयल

बुलंदशहर: भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला वरिष्ठ महामंत्री संजय गोयल ने बताया कि नगर में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की कार्यशैली को देखकर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने मेरठ मंडल के उच्च पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रोन्नति देकर नगर अध्यक्ष पंकज अग्रवाल को जिला अध्यक्ष व नगर महामंत्री संजय गोयल को जिला वरिष्ठ महामंत्री के पदभार नियुक्त किया है| उसी क्रम में नगर अध्यक्ष और नगर महामंत्री को छोड़कर समस्त नगर टीम को भंग कर दिया गया है और शीघ्र ही भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा जिले की सभी तहसीलों में व्यापारी की कार्यकुशलता के अनुसार पद देकर टीम गठित की जाएगी|

महामंत्री संजय गोयल ने बताया कि जिले के सभी तहसीलों के व्यापारी भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए जिला अध्यक्ष पंकज अग्रवाल या जिला वरिष्ठ महामंत्री संजय गोयल को अपना आवेदन करा सकते हैं| जिससे व्यापारी की कार्य कुशलता को देखकर उचित पद दिया जा सके| 15 नवंबर 2022 तक जिले की सभी तहसीलों में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की टीम का गठन कर दिया जाएगा|

महामंत्री ने बताया कि पद उसी व्यापारी को दिया जाएगा जो व्यापारी भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का स्थाई सदस्य होगा|

Show More

Related Articles

Close