[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
उत्तर प्रदेश

दिसंबर में होंगे, निकाय चुनाव

लखनऊ: प्रदेश में निकाय चुनाव दिसंबर के दूसरे से तीसरे सप्ताह के बीच कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोग के अधिकारी ने बताया कि 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

इसके बाद नगर विकास विभाग पार्षद, नगर पालिका परिषद चेयरमैन, नगर पंचायत अध्यक्ष और नगर निगम महापौर के चुनाव लिए आरक्षण निर्धारित करेगा। नवंबर के तीसरे सप्ताह तक आरक्षण निर्धारित होने के बाद चुनाव आयोग निकाय चुनाव का कार्यक्रम तय कर विभाग को भेजेगा। मंजूरी मिलते ही आयोग चुनाव कार्यक्रम की अधिकृत घोषणा कर देगा। गौरतलब है कि नगर विकास विभाग ने सभी निकायों से 4 नवंबर तक आरक्षण का प्रस्ताव मांगा है।

 महापौर व अध्यक्ष की सीटों के आरक्षण में इस बार होगा उलटफेर

निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत रैपिड सर्वे का काम पूरा हो गया है। नगर निगमों में महापौर व नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों में अध्यक्ष की सीटों और वार्डों के आरक्षण को लेकर माथापच्ची शुरू हो गई है। उप्र नगर निगम (स्थानों और पदों का आरक्षण और आवंटन) नियमावली में दी गई व्यवस्था का अध्ययन किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस बार सीटों के आरक्षण में बड़ा उलटफेर होगा। प्रदेश में इस बार मेयर की 17, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के 200 और नगर पंचायत अध्यक्ष के 546 सीटों पर चुनाव होना है।

Show More

Related Articles

Close