[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

गोपाष्टमी पर भाजपाइयों ने किया गौपूजन

विधायक संजय शर्मा ने भी की गौसेवा

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने मंगलवार को गोपाष्टमी पर्व पर शमसाबाद रोड़ स्थित कान्हा गौशाला पहुंच कर गऊओं का फूल मालाओं और मिष्ठान से पूजन किया। विधायक और अन्य तमाम भाजपाइयों ने गायों को गुड़,हरा चारा आदि खिलाया।

विधायक संजय शर्मा ने कहा कि गाय हम सभी भारतीयों के लिए परम पूज्यनीय है। गौ माता में सभी देवताओं का वास होता है। सभी लोगों को गायों की भरपूर सेवा करनी चाहिए।


इस अवसर पर भाजपा नेता दुलीचंद सैनी, पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा, प्रमोद लोधी बौम्बे वाले, प्रदीप लोधी श्याम लाल लोधी प्रेम सैनी कुलदीप लोधी मोहक बंसल डा चमन लोधी देवी सरन लोधी डॉ गजेन्द्र सिंह लोधी ऋषि पाल भड़ाना डॉ अशोक लोधी कविश अग्रवाल ज्ञानेंद्र भारद्वाज मणि प्रताप चौहान रामू लोधी मैरिज होम वाले, नरेश तायल अर्जुन सिंह रिंकू कश्यप गौरव सतीश चौधरी आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Close