[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

काम काजी बैठक में विधायक ने दिया संगठन की एकता पर बल

निकाय चुनाव में सिर्फ कमल का होगा चुनाव प्रत्याशी जो भी हो

औरंगाबाद( बुलंदशहर) अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने मंगलवार को डा अशोक लोधी के पवसरा तिराहे स्थित आवास पर पार्टी की कामकाजी बैठक का आयोजन किया। बैठक में भाग लेने पहुंचे विधायक का भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोर दार स्वागत किया।

बैठक में संगठन की एकता पर बल देते हुए विधायक संजय शर्मा ने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होकर काम करना है। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को टिकट मांगने का पूरा अधिकार है लेकिन निर्णय हाईकमान को ही करना है जिसको भी टिकट मिले उसी को पूरी ताकत से चुनाव लडाना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है। भाजपा कैडर बेस अनुशासित पार्टी है। इसकी गरिमा सभी को बनाये रखना है। चुनाव में सिर्फ कमल का फूल याद रखना है।

बैठक में निकाय चुनावों पर बूथ संचालन, वोट बढ़वाने,मतदाता सूची आदि पर चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता दुलीचंद सैनी ने की तथा संचालन ज्ञानेंद्र भारद्वाज ने किया। पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा, प्रमोद लोधी बौम्बे वाले,रामू लोधी मैरिज होम वाले, श्याम लाल लोधी डॉ चमन सिंह लोधी, डॉ गजेन्द्र लोधी डॉ अशोक लोधी देवी सरन लोधी प्रेम सैनी, क्षेत्रीय महामंत्री युवा मोर्चा रिंकू कश्यप मंडल प्रभारी सतीश चौधरी ऋषि पाल भड़ाना कविश अग्रवाल मणि प्रताप चौहान प्रदीप लोधी,मोहक अग्रवाल नरेश तायल अर्जुन सिंह आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close