[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र पहुंचे नेशन पब्लिक स्कूल के बच्चे

शैक्षिक भ्रमण के साथ देखा तारा मंडल व एडवांस फिजिक्स केमिस्ट्री शो

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) नेशन पब्लिक स्कूल के सैंकड़ों छात्र छात्राओं ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र का अवलोकन किया।

अपने विज्ञान शिक्षकों के दिशा निर्देशन में शैक्षिक भ्रमण पर निकले छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र में प्रख्यात वैज्ञानिकों के आविष्कार देखे और उनके विषय में जानकारी प्राप्त की।

शिक्षकों ने संग्रहालय में बच्चों को विज्ञान संबंधी प्रयोग व अनुसंधानों को विस्तार से समझाया। बच्चों ने तारा मंडल,परमाणु खोज व प्रयोग, आधुनिक फिजिक्स केमिस्ट्री और जीवविज्ञान संबंधित 3डी शो तथा रोबोटिक प्रदर्शनी देखी। बच्चों ने वैज्ञानिक इतिहास की जानकारी भी प्राप्त की।

अनेकों वैज्ञानिकों व सरदार वल्लभ भाई पटेल के भारतीय विभिन्न प्रदेशों को एक सूत्र में बांधने संबंधित विशेष प्रदर्शनी देखी तथा आडियो वीडियो शो देखा।

स्कूल प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एडवोकेट ने विज्ञान और भारत विभाजन संबंधित विशेष जानकारी विद्यार्थियों को दी। प्रधानाचार्य शरद कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों का वैज्ञानिक मानसिक विकास करना था। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह भ्रमण कार्यक्रम बच्चों के शैक्षणिक योग्यता में भरपूर वृद्धि करने में सहायक होगा ।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close