[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

दायित्वों और अधिकारों की रक्षा करता है हमारा संविधान

संविधान का पालन करने की दिलाई गई शपथ

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) क्षेत्र के जी सी डिग्री कालेज नंगलाकरन में शनिवार को राष्ट्रीय संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन विजय गर्ग, निदेशक विपुल गर्ग तथा प्राचार्य डॉ सुरेश कौशिक ने संयुक्त रूप से मां भारती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। राष्टृ गान हुआ तथा संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर को श्रृद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

निदेशक विपुल गर्ग ने भारतीय संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान में प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की समान रूप से रक्षा की पुख्ता व्यवस्था है। प्रत्येक नागरिक स्वतन्त्रता पूर्वक अपने धर्म अनुसार पूजा अर्चना करने के लिए स्वतंत्र है। प्रत्येक व्यक्ति संवैधानिक अधिकार और कर्तव्य रखता है।

चेयरमैन विजय गर्ग ने बताया कि बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर ने संविधान बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। जिसके कारण उन्हें संविधान निर्माता का दर्जा दिया जाता है।

प्राचार्य डॉ सुरेश कौशिक ने सभी को संविधान का पालन करते हुए अपने दायित्वों का वहन करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बच्चों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। रश्मि आशा सचिन मोनू अनूप सिंह सुरेश मोहित जहीर अहमद आदि का सराहनीय योगदान रहा।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close