[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में नेहरू सदन ने बाजी मारी जबकि सीनियर वर्ग में गांधी सदन अव्वल रहा

नेशन पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) नेशन पब्लिक स्कूल में शनिवार को बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एडवोकेट प्रधानाचार्य शरद कुमार सिंह ने मां सरस्वती एवं मां भारती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया।

एडवोकेट अंकुर अग्रवाल ने कहा कि आज राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया जा रहा है। हमारे देश का संविधान विश्व भर में सर्वश्रेष्ठ है। संविधान की रक्षा हम सभी का परम कर्तव्य है क्योंकि संविधान हम सभी के अधिकारों का रक्षक है।

प्रधानाचार्य एस के सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों का समग्र विकास करना है।

प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों अशोका गांधी नेहरू एवं टैगोर सदन ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और बच्चों ने पूछे गए प्रश्नों के अपनी बुद्धि कौशल से सटीक उत्तर दिये।

निर्णायक मंडल ने अंकों के आधार पर जूनियर वर्ग में नेहरू सदन को तथा सीनियर वर्ग में गांधी सदन को विजयी घोषित किया।

प्रतियोगिता का संचालन साक्षी अग्रवाल एवं शिवानी भारद्वाज ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य अमित शर्मा अंशु गोयल संजू शर्मा आलिया खान माधव सिंघल सविता शर्मा कल्पना दीपाली पूनम सैनी रेनू, भारती कविता कंचन शिल्पी गोयल निकिता वंदना आदि शिक्षिकाओं ने सहयोग किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close