[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 27 दिसंबर: जाने अपना आज का राशिफल

राशिफल 27 दिसंबर: जाने अपना आज का राशिफल

मेष राशिफल/Aries Horoscope Today – व्यावसायिक स्थिति बेहतर होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। जमीन या मकान खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। नेत्र के रोग या उदर विकार से परेशानी हो सकते हैं। गृह निर्माण होगा। गणेश जी की उपासना करते रहें। 

वृष राश‍िफल/Tauras Horoscope Today : स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण धन का व्यय होगा। जॉब में परिवर्तन हो सकता है। मित्रों से आपको खूब लाभ होगा। युवा सफल रहेंगे। गरीब अंधे व्यक्तियों को भोजन कराते रहें। श्री सूक्त का पाठ कराएं।

मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today : धन के बेवजह व्यय के प्रति थोड़ा सचेत रहना होगा। किसी नए जाँब की तरफ मुड़ेंगे।संतान की सफलता से आनंदित रहेंगे। हेल्थ से प्रॉब्लम हो सकती है। घर खरीद सकते हैं। राजनीति से सम्बद्ध लोग पद की प्राप्ति करेंगे। हनुमानचालीसा का पाठ  करें।     

कर्क राश‍िफल / Cancer Horoscope Today : स्वास्थ्य से सुख रहेगा। धार्मिकता का भाव मन में आएगा।किसी अच्छे मित्र का सहयोग प्राप्त होगा।धन का व्यय होगा। शीतजनित रोगों से परेशान रहेंगे। गाय के लिए पालक तथा गुड़ निकालें।

सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today : राजनीतिज्ञों को लाभ मिलेगा। शासन तथा सत्ता में आपकी धाक रहेगी। धन का निवेश अच्छे कार्यों में करेंगे। परिवार संग यात्रा  हो सकती है। सुंदरकांड का पाठ करते रहें। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा।

कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today : व्यवसाय में  सुधार होगा।सबसे महत्वपूर्ण बात यह रहेगी कि आज आप  धार्मिक कार्य करेंगे। धन का निवेश जमीन या मकान में करेंगे।संतान सफल रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में बहुत वृद्धि होगी। श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करते रहें।

तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today : व्यवसाय में धन की प्राप्ति होगी। आपकी व्यापारिक महत्वाकांक्षी योजनाओं को विस्तार मिलेगा। कई वर्षों से रुके कार्य पूर्ण होंगे। भगवान गणेश जी  की उपासना करते रहें। श्वांस के रोगी बहुत सावधानी बरतेंगे।कम्बल दान करते रहें।              

वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today : जॉब में प्रगति की तरफ बढ़ेंगे। स्वास्थ्य में आशातीत सुधार होगा । सुख समृद्धि आएगी। राजनीति में सफलता मिलेगी। लीवर के प्रति सचेत रहें। श्री रामचरितमानस का पाठ करते रहें। वाहन क्रय करने की योजना सफल रहेगी।

धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today : सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोई नया गृह निर्माण करवाएंगे। छात्रों को प्रत्येक तरफ से खुशी आएगी।भगवान श्री कृष्ण जी की विधिवत पूजा करें।चने की दाल का दान करें।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today : छात्रों के लिए बहुत अच्छा समय है। व्यवसाय में खूब प्रगति होगी। जॉब में किसी विवाद में पड़ सकते हैं। मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा कार्य सम्पन्न होगा। वाहन क्रय करेंगे। नेत्र के रोग से समस्या रहेगी। तिल का दान करें।

कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today : छात्र प्रगति करेंगे। परिवार के साथ यात्रा कर सकते हैं। धन के व्यय के संकेत हैं। जाँब में परिवर्तन होगी या प्रमोशन होगा। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। आज व्रत रहें। गो माता को पालक व गुड़ सहित  भोजन कराएं।

मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today: जॉब में थोड़ी परेशानी होगी। विवादों से बचें। धन का आगमन तो होगा लेकिन व्यय भी बहुत अच्छे कार्यों में होगा। मित्रों संग मनोरंजक यात्रा हो सकती है। शिक्षा में प्रगति होगी। श्री विष्णुसहस्रनाम का  पाठ करें।
Show More

Related Articles

Close