[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

होली पर्व पर खूब उड़ा अबीर गुलाल

नागेश्वर मंदिर में हुआ संकीर्तन, रंगों से सराबोर युवाओं ने मनाई जमकर होली

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) बुधवार को कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रंग बिरंगी होली धूमधाम से संपन्न हुई। मंगलवार की देर शाम नौ बजे स्टेट हाइवे पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने परंपरागत रूप से होलिका दहन किया गया।

होलिका में अग्नि पंडित कृष्ण कुमार शर्मा ने मंत्रोच्चारण के बीच प्रज्वलित की। इससे पहले महिलाओं ने होली पूजन कर होलिका मैय्या से अपने बच्चों की कुशल कामना करते हुए मनौती मांगी। होलिका दहन होते ही होलिका माई की जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। नव अन्न प्रतीक जौं की बालियां होली की पवित्र अग्नि में भून कर लोगों ने पर्व की बधाई और शुभकामनाओं का आदान प्रदान गले मिलकर किया।

छोटों ने बडों के चरण स्पर्श कर आशिर्वाद लिया। बुधवार को सुबह से ही होली का रंग गुलाल लगाने का सिलसिला शुरू हो गया। भाजपा नेता जयप्रकाश गुप्ता, मनोज गुप्ता के प्रतिष्ठानों पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर स्थित ठाकुर द्वारे में संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने संकीर्तन में हिस्सा लिया। घरों में पकवान बनाए गए। शब ए बारात और होली पर्व शांति पूर्वक संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही। हुल्लड़ बाजों पर अंकुश रहा।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close