[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

ग्राम चौपाल में ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी,विभिन्न विभागों से लगाये स्टाल

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) विकास खंड जहांगीराबाद अंतर्गत ग्राम परवाना महमूदपुर में पंचायत घर पर शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने फीता काट कर किया। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार की तमाम बड़ी योजनाएं गरीब मजदूर और किसानों के हित में बनाई गई हैं और सरकार ने ईमानदारी से उनका क्रियान्वयन कराया है। उन्होंने जनता को तमाम सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका भरपूर लाभ उठाने का भी आग्रह किया।

इससे पूर्व ग्राम प्रधान श्यौराज सिंह की अगुवाई में ग्राम के गणमान्य लोगों ने विधायक देवेंद्र लोधी और अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर जोर दार स्वागत किया। खंड विकास अधिकारी जहांगीराबाद रामकुमार शर्मा ने सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। आपूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने लोगों को सरकारी राशन मुफ्त राशन और पोषाहार वितरण की जानकारी दी।

इस अवसर पर कृषि, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, पोषाहार, आपूर्ति विभाग, पंचायत विभाग आदि ने स्टाल लगाए और ग्रामीणों को अपने विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा लाभ उठाने की विधि बताई। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी जहांगीराबाद रामकुमार शर्मा,डा रामकुमार स्वास्थ्य विभाग, प्रमोद कुमार कृषि विभाग, श्याम सुंदर कृषि विभाग, राजीव चौधरी पंचायत विभाग, पोषाहार बालविकास, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और राशन डीलर आदि ने चौपाल में सहयोग किया। हरिदत्त सिंह धर्म पाल सिंह नाजमी, धर्म वीर सिंह मास्टर श्याम पाल बबली सिंह, दिनेश सिंह चरन सिंह प्रताप सिंह निर्देश कुमार,कौशल प्रधान कुरैना, मंडल अध्यक्ष जयवीर सिंह रवि प्रधान, हरीशंकर प्रधान विकास कुमार आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close