[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
ग्रेटर नोएडा

दर्जनों पदाधिकारियों ने छोड़ी भारतीय किसान यूनियन अजगर भाकियू अंबावता में हुए शामिल 

ग्रेटर नोएडा: आज  भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की बैठक ग्रेटर नोएडा स्थित प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ विकास प्रधान के नेतृत्व में हुई जिसमें दर्जनों पदाधिकारियों ने भारतीय किसान यूनियन (अजगर) को छोड़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषि पाल की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय किसान यूनियन(अंबावता) की सदस्यता ग्रहण की

प्रदेश अध्यक्ष डॉ विकास प्रधान ने विनोद मलिक को प्रदेश सचिव अनूप नागर को मंडल सचिव अजय मलिक को मंडल सचिव धर्मेंद्र चौधरी भट्टा को मंडल उपाध्यक्ष बिल्लू चौधरी को जिला सचिव एवं नोएडा से सोनिया शर्मा को नोएडा महानगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी सभी ने भारतीय किसान यूनियन में आस्था जताते हुए कहा कि किसान हित में हमेशा लड़ाई को जारी रखेंगे इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष डॉ विकास प्रधान ने कहा कि लगातार राष्ट्रीय अध्यक्ष की नीतियों से प्रभावित होकर लोग दूसरे संगठनों को छोड़कर आ रहे हैं संगठन को लगातार मजबूत करते रहेंगे

इस मौके पर बृजेश भाटी राष्ट्रीय प्रवक्ता भूपेंद्र नागर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण नागर प्रदेश महासचिव लोकेश भाटी सहित आदि लोग मौजूद रहे!

Show More

Related Articles

Close