[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
उत्तर प्रदेश

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम करें – डॉ हिमांशु शर्मा

बागपत:, उत्तर प्रदेश:विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनोली के चिकित्सा अधिकारी डॉ हिमांशु शर्मा ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। डॉ हिमांशु शर्मा ने कहा कि अच्छी सेहत को पाना हमारे हाथ में है, जिसे हम व्यायाम, योग और संतुलित आहार से प्राप्त कर सकते है। कहा कि वास्तव में विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करना और अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की प्रेरणा देना है। क्योंकि विश्व स्तर पर आज हवा और पानी के साथ हमारे खान- पान में भी बड़ा बदलाव आया है। चाहे पैमाना ताजे और स्वस्थ भोज्य पदार्थों का हो या फिर शुद्धता और प्रदूषण का, तो क्यों ना हम आधुनिक दौर में भौतिक रूप से अपने चारों तरफ जुड़ी हुई प्रत्येक चीज को स्वास्थ्य से जोड़कर अपना खान-पान और दिनचर्या को सुधारे। कहा कि कम खाएं, लेकिन अच्छा खाए। जीने के लिए खाएं, खाने के लिए ना जीये। अपनी दिनचर्या में योग, एक्सरसाइज, घूमना ,दौड़ना आदि शारीरिक क्रिया विधि को अपनाएं।

अनुशासन और संयम से जीये। कहा कि आजकल पैसों में लगभग प्रत्येक वस्तु खरीद ली जाती है, लेकिन स्वास्थ्य नहीं। डॉ हिमांशु शर्मा ने आशा व्यक्त की कि इस स्वास्थ्य दिवस पर हम सब अपने अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगे और अन्य लोगों को भी जागरूक करेंगे।

रिपोर्टर विवेक जैन

Show More

Related Articles

Close