[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 28 दिसंबर: जानिए अपना आज का राशिफल

मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: धन का आगमन हो सकता है। आज सफलता मिलेगी।जाँब में संघर्ष रहेगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।लव लाइफ में समयाभाव की बाधा रहेगी।दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा ।स्वास्थ्य से सुखी रहेंगे।लाल सफेद रंग शुभ है। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृष राश‍िफल/Tauras Horoscope Today : प्रशासनिक सेवा और राजनीति से सम्बद्ध लोगों का सफलता से मन हर्षित रहेगा।लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज धन का आगमन होगा। सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today : धन के व्यय की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। जॉब में सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको हर्षित रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। नीला  रंग शुभ है। किसी गरीब व्यक्ति को कंबल दान करें। श्री राम रक्षास्तोत्र का पाठ करें।

कर्क राश‍िफल / Cancer Horoscope Today :  आज का दिन बहुत सफल रहेगा। छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग और आई टी से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। सफेद रंग शुभ है। अन्न का दान फलीभूत होगा।

सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today : आईटी तथा पत्रकारिता से सम्बद्ध जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का आगमन होगा। आपका रोमांटिक अंदाज आपके जीवन को प्यार से भर देगा। लाल रंग शुभ है।बी पी के रोगी सावधानी बरतें। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें।

कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today : धन का व्यय हो सकता है। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में उन्नति करेंगे। आईटी और मीडिया फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही अपना प्रोजेक्ट पूर्ण कर पाएंगे। हरा व नीला रंग समृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख में बाधाएं आती रहेंगी।गरीबों में ऊनी  वस्त्र का दान करें।

तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today : व्यवसाय में चली आ रहीं समस्याएं हल होंगी। मीडिया और आई टी फील्ड में  कार्य करने वाले युवा आज सफल रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लाल रंग भाग्य वृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। गो माता को केला खिलाएं।

वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today : बहुत दिनों से किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से धन के आगमन की संभावना रहेगी। जॉब में उन्नति करेंगे। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। राशियेश रंग लाल व सफेद उन्नति में सहायक है। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today : छात्रों के लिए  नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आईटी तथा मीडिया के जातक आज अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे।  नारंगी रंग शुभ है। हेल्थ से   परेशानी रहेगी।  गाय को हरा चारा खिलाएं।

मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today : आज आपकी व्यस्तता रहेगी। नीला रंग शुभ है।शनि की साढ़े साती का असर  पड़ेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। व्यवसाय में धन का प्रयोग सही जगह करेंगे।उड़द का दान करें। श्री हनुमान जी के मंदिर में कपूर जलाएं।

कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today : आज सफलता की प्राप्ति होगी। आई टी,टी वी इंडस्ट्री और मीडिया में जॉब करने वाले खुश रहेंगे। छात्रों को अधिक मेहनत करना होगा। जीवन साथी के साथ यात्रा होगी। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें।

मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today:  व्यवसाय में उन्नति होगी। आज धन का आगमन होगा व आशातीत सफलता मिलेगी। आज विवाह की डेट फाइनल हो सकती है। जीवन साथी के क्रोध को लेकर चिंतित रहेंगे। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। अन्न का दान करें।
Show More

Related Articles

Close