[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
जानकारी

बिहार समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया बिहार दिवस

जयपुर : बिहार समाज संगठन की ओर से राजभवन में बिहार दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बिहार समाज के पदाधिकारी , कार्यकर्ताओं, शिक्षाविद एवं समाजसेवी समेत बड़ी संख्या में लोग राज भवन में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत राज्यपाल कलराज मिश्र की उपस्थिति में राष्ट्रीय गान के साथ हुई। इसके बाद संगठन के सभी सदस्यों ने अपना परिचय दिया। राज्यपाल ने अपने संबोधन मे बिहार को सर्व प्रतिभा संपन्न राज्य बताया।

उन्होंने बिहार के चाणक्य के सिद्धांत, नालंदा विश्वविद्यालय, चाणक्य , अशोक सम्राट, चंद्रगुप्त मौर्य के शासन समेत बिहार से जुड़ी विश्व धरोहरों की चर्चा की। उन्होंने सभी को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान संगठन के अध्यक्ष पवन शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत उन्हे स्मृति चिन्ह प्रदान कर एवम शॉल ओढ़ाकर किया। उन्होंने संगठन की ओर से समाज की एकजुटता एवम उनके वेलफेयर मे किए जाने वाले कार्यों की चर्चा की। कार्यक्रम के समापन पर महामंत्री चंदन मंडल ने सभी सदस्यों को संगठन की ओर से मोमेंटो देकर बिहार दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य पुरूषोत्तम झा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि शंकर झा , संगठन मंत्री एसके सिन्हा, उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, अनूज मेहता, एस एन प्रसाद, संजय शुक्ला, बजरंगी झा झा, चंदन रावत समेत अन्य सदस्यों ने समाज के उत्थान के लिए अपने विचार रखे। बिहारवासियों में खुशी माहौल है जयपुर में पहली बार राजभवन में बिहार दिवस समारोह मनाया गया है।

 

 

Show More

Related Articles

Close