[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

नाबालिग को फुसलाकर अगवा कर ले उड़े तीन युवक

पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज ,नामजदों को तलाश रही पुलिस

औरंगाबाद (बुलंदशहर) औरंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुरजावली से तीन युवक एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गए। पीड़िता के पिता ने तीनों को नामजद करते हुए पुलिस को लिखित तहरीर दी। मामला दर्ज कर पुलिस ने नामजदों को तलाशा सभी नामजद फरार मिले। अगवा लड़की का फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सुरजावली में एक व्यक्ति टैंट का कारोबार करता है। उसके यहां कारोबार के सिलसिले में तीन युवकों का आना जाना था। आरोप है कि तीनों ने टैंट व्यवसायी की चौदह वर्षीय नाबालिग भतीजी को अपने प्रेम जाल में फांस लिया और होली के दिन लड़की को अपने साथ भगा कर ले गए। अगवा लड़की ने इसी वर्ष हाई स्कूल की परीक्षा दी थी। लड़की को ग़ायब देख परिजनों में हड़कंप मच गया और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। किसी प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि लड़की को तीन युवक अपने साथ ले गए हैं। पीड़िता के पिता ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर तीनों को नामजद करते हुए अपनी लड़की तलाशने की गुहार लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को तलाशा सभी आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। अगवा लड़की का फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा है।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर ललित  निवासी युनुस पुर थाना नरसेना तथा धर्मेंद्र निवासी जुगसाना थाना जहांगीराबाद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी को शीघ्र बंदी बना लिया जायेगा और अगवा लड़की को बरामद किया जायेगा,

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close