[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
ग्रेटर नोएडा

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में होली, रंगों का त्योहार धमाल

ग्रेटर नोएडा:होली पर्व भारतीय त्योहारों में एक महत्वपूर्ण और रंगीन पर्व है। होली पर्व में रंगों का ख़ास महत्व है। लोग एक-दूसरे पर गुलाल और रंग फेकते हैं। इसी भारतीय परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जीबीयु कुलपति प्रो. रवींद्र कुमार सिन्हा ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में होली के उत्सव की विशेष व्यवस्था की, जिसमें संकाय सदस्यों और कर्मचारियों के अलावा छात्रों के साथ होली मिलन में गुलाल और मिठाई बाँट कर इस पर्व को मनाया।

उत्सव की शुरुआत उनके द्वारा सभी को संबोधित किया और एक साथ मिलकर विश्वविद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। संबोधन के पश्चात मिठाई वितरण और साथ ही सभी मौजूद लोगों के चेहरों पर गुलाल लगाया गया। होली मनाने के इसिक्रम में विश्वविद्यालय परिसर में एक और कार्यक्रम ब्लॉक-ए में आयोजित किया गया था, जिसमें विदेशी छात्र-छात्राओं जो मुख्य रूप से बौद्ध अध्ययन विभाग के छात्र शामिल थे, ने बड़े ही उत्साह पूर्वक इस पर्व में शामिल हुए और उसके बाद सभी लोगों के शांति और समरसता के लिए मंगल सुत्त का पाठ किया। ब्लॉक-डी में शिक्षकों एवं उनके परिवार के लॉगिन ने जम कर रंगों, गुलाल और पानी के साथ जम कर होली मनाई।

विभिन्न हॉस्टलों में छात्रों ने भी एक दूसरे के साथ होली मनाई और इसके बाद विशेष खाने का आनंद उठाया।

विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने आवासीय ब्लॉक में होली का जश्न मनाया।कुलपति ने इस अद्वितीय समारोह में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों को एक साथ मिलकर खुशी मनाने और समृद्धि की शुभकामनाएं दीं,

रिपोर्ट -ओमप्रकाश गोयल मुख्य संपादक( ग्लोबल न्यूज 24×7)

Show More

Related Articles

Close