[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

महिला मोर्चा ने घर घर जाकर मांगे भाजपा को वोट

नवीन महिला मतदाताओं को किया सम्मानित

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशी शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने पार्टी प्रत्याशी डॉ भोला सिंह के लिए वोट मांगे। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में कस्बे के मौहल्ला सिप्टैनगढी,अजीजाबाद, टीचर्स कालोनी, वार्ड तेरह, वार्ड ग्यारह आदि में महि मोर्चा कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर जनसंपर्क किया और पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की।

महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा के आवास पर नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष शशी शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकारों ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने, सुरक्षित सम्मानित जीवन व्यतीत करने और महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत सराहनीय कार्य किया है। महिलाओं को एक जुट होकर अपना वोट भाजपा को देकर शक्ति प्रदर्शन करना चाहिए। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा ने भरोसा दिलाया कि महिलाओं का वोट भारी तादाद में भाजपा के साथ है।

इस अवसर पर पहली बार मतदाता सूची में शामिल हुई वार्ड 11 की रेनू तथा वार्ड तेरह की मीनू को पटका पहना कर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

जिला महामंत्री स्वदेश चौधरी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी कल्पना वर्मा जिला पदाधिकारी सुमन शर्मा, मंडल अध्यक्ष सर्वेश वर्मा, गीता कश्मीरी देवी माया देवी रीता अनीता शकुंतला आदि अनेक महिलाएं मौजूद रहीं,

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close