[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
दनकौर

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता रैली निकाली

दनकौर:लोकतन्त्र के महापर्व को दृष्टिगत रखते हुऐ आज शुक्रवार को बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलिज, दनकौर में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के तत्वाधान में दनकौर नगर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बैनर, स्लोगन व घोष आदि के माध्यम से निम्न उदघोष:-

बनो देश के भाग्य विधाता।

अब जागो प्यारे मतदाता।।

                                  हमको यह समझाना है।

                                  सबको वोट दिलाना है।।

मानव शक्ति के तीन है काम।

शिक्षा, सेवा और मतदान।।

आदि बोलते हुऐ मतदाताओं को जागरूक किया। जागरूकता रैली का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जयप्रकाश सिंह के द्वारा किया गया। मतदाता जागरूकता रैली में 253 छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।

रैली में विद्यालय के आचार्य राजकुमार शर्मा, संजय दीक्षित, राकेश चौहान, विनोद सिंह, ओमकार, भास्कर सैनी, सन्नी चौधरी, रामवीर सिंह, रोहित सैनी, यशवीर नागर, धर्मवीर सिंह, गगन, अमित शर्मा, गौरशंकर, पवन व अध्यिापिका, अंजू सिंह, रूबि चौधरी, आयुषी तायल, ज्योति, परमिता व सभी कर्मचारियों की सहभागिता रही। रैली के समापन में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी अरविंद सिंह ने सभी स्वयंसेवको व छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया।

Show More

Related Articles

Close