[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

गौशाला में अकाल मृत्यु का शिकार हो रहीं हैं गऊ मातायें

अरसे से गौशाला में हरा चारा नदारत,कड़ी धूप में बैठी दिखाई दे रही हैं गायें

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) भले ही प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी ने गौवंश की रक्षा हेतु अस्थाई गौशालाओं का प्रबंध जगह-जगह पर करा दिया हो लेकिन इन गौशालाओं में गौवंश का ठीक प्रकार से भरण-पोषण हो ही रहा हो यह जरूरी नहीं है। औरंगाबाद में बालका शमशाबाद रोड़ पर नगरपंचायत के सौजन्य से अस्थाई गौशाला चलाई जा रही है। इस गौशाला में अरसे से हरा चारा नदारत है। सूखा भूसा डालकर गौवंश के चारे की खाना पूर्ति कर दी जाती है। गायों के लिए गौशाला में टीन शेड बनाये गये हैं लेकिन गायों की संख्या को देखते हुए टीन शेड अपर्याप्त हैं जिसके चलते गायें कड़ी धूप में बैठकर बिलबिलाने को विवश हैं।

गायों की चिकित्सा व्यवस्था रामभरोसे ही अधिक चल रही है। सोमवार की सुबह एक गाय मर गई अधिकारी कर्मचारियों का कहना है कि यह गाय बीमार आई थी इसलिए मर गई। मौके पर पहुंचकर देखा तो एक गाय एक कमरे में बंद मिली जो मरणासन्न अवस्था में थी। सूचना दिए जाने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी पशु चिकित्सालय लखावटी ने खुद को चुनाव ड्यूटी में व्यस्त बताया। तीन बजे सुंदर पाल सिंह पैरावेट ने गौशाला में पहुंच कर उसका उपचार शुरू किया।

गौशाला में गायों की बदहाली की जानकारी पाकर गौशाला पहुंचे सभासद इखलाख कुरैशी उर्फ़ सूका तथा महेश लोधी ने बताया कि गौशाला में आये दिन गाय मर रहीं हैं कर्मचारी मृत गाय को डंपिंग ग्राउंड में दबा आते हैं। सोमवार सुबह भी एक गाय मर गई जिसे कर्मचारी डंपिंग ग्राउंड में दबा आये। गौशाला में मौजूद कर्मियों राजवीर और अर्जुन ने गाय मरने की पुष्टि करते हुए डंपिंग ग्राउंड में दबाने की पुष्टि की। सभासदों ने आरोप लगाया है कि पहले गौशाला का ठेकेदार सही रूप से चारा सप्लाई करता आ रहा था। कमीशनखोरी के खेल में स्याना के किसी व्यक्ति को ठेका उठाया गया है तब से हरा चारा गायब है। ईओ सेवा राम राजभर ने कहा कि फिलहाल मीटिंग में हुं गौशाला का काम ठीक ठाक चल रहा है। हरा चारा नहीं है यह देखना हमारा काम है।

पशु चिकित्सालय कर्मी सुंदरपाल सिंह ने बताया कि इस गौशाला में कुल 183 गौ वंश हैं। एक अप्रैल 24 को एक गौवंश की मृत्यु हुई थी एक गाय आज मरी है। मरणासन्न अवस्था में पाई गई गाय का उपचार किया गया है।समय समय पर गौशाला में उपचार हेतु दौरा होता है,

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close