[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
राशिफल

राशिफल 20 जनवरी: जानिए अपना आज का राशिफल

मेष राशिफल/Aries Horoscope Today – राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। व्यवसाय में आज संघर्ष रहेगा। पेपर वर्क में कोई असावधानी बाद में परेशान कर सकता है। पीला व लाल रंग शुभ है। अन्न दान करें।

वृष राश‍िफल/Tauras Horoscope Today : धन प्राप्ति के मार्ग बनेंगे। किसी नयी कार्य योजना को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। सफेद रंग शुभ है।किसी गरीब अंधे व्यक्ति को भोजन कराएं व कम्बल दान करें।

मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today : व्यवसाय को नई दिशा देंगे। आज आपके मन में किसी निर्णय को लेकर असमंजस रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें।श्री गणेश जी का दर्शन करें। हरा व नीला रंग शुभ है।

कर्क राश‍िफल / Cancer Horoscope Today : राजनीति में सफलता प्राप्त होगी। छात्रों के बुने भविष्य के सपने फलीभूत होंगे।सफेद व पीला रंग शुभ है।गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे। विष्णु भगवान की चार परिक्रमा करें।

सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today : आज का दिन निर्णय लेने का है। मित्रों की सहायता से कार्य बनेंगे।पिता का आशीर्वाद लें। संतान पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।नारंगी रंग शुभ है।               

कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today : जाँब चेंज करने का विचार सही है। धन आगमन से खुश रहेंगे। तुला या वृष राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।नीला रंग शुभ है।

तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today : स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। छात्रों की नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। माता दुर्गा के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।

वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today : अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं को विस्तार देंगे।धन की प्राप्ति होगी। रियल स्टेट से लाभ दर्शा रहा है। नारंगी रंग शुभ है।लाल कम्बल दान करें।

धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today : शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा।जाँब में सफलता मिलेगी। पीला रंग शुभ है।

मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today : सरकारी कार्यों में सफल रहेंगे। व्यवसाय को नई सकारात्मक दिशा देंगे। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। नीला रंग शुभ है।

कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today: आज आपकी पूर्व की बनाई कोई विशेष कार्ययोजना सफल रहेगी। आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। नीला रंग शुभ है। गो माता की भोजन दें।

मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today: छात्र सफल रहेंगे।संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। पीला रंग शुभ है। धन का आगमन होगा। विष्णु मंदिर जाएं और भगवान विष्णु जी की चार परिक्रमा करें।

Show More

Related Articles

Close