[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

खानपुर में 92 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान..

बुलन्दशहर के कस्बा खानपुर स्थित ठाकुरद्वारा मन्दिर धर्मशाला में सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन (रजि.) एवं उद्योग व्यापार मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 3 दिव्यांगजनों एवं 12 महिलाओं सहित कुल 92 लोगों ने सहर्ष रक्तदान किया।
जरुरतमंद मरीजों को समय पर रक्त की उपलब्धता के उद्देश्य से आयोजित शिविर का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष हेमन्त सिंह एवं स्याना क्षेत्र के भाजपा विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीपप्रज्वलन कर किया, थानाध्यक्ष खानपुर वीरेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा रक्तदान करने से कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ।
राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने बताया कि उनकी संस्था के माध्यम से आसपास के 18-20 जिलों में नियमित रूप से प्रतिदिन 8-10 जरूरतमंद मरीजों के जीवन रक्षा हेतु रक्त की व्यवस्था करायी जाती है। सेवाभावी लोगों के रक्तदान से ही हजारों लोगों का जीवन बचाना सम्भव हो पाता है। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष आयु के बाद कोई भी स्वस्थ व्यक्ति (महिला या पुरुष) हर 3 महीने में रक्तदान कर सकता है।
खानपुर के रक्तदान शिविर में 3 दिव्यांगजनों तथा 12 महिलाओं सहित कुल 92 लोगों ने सहर्ष रक्तदान किया। व्यवस्थाओं में व्यापार मंडल के जिला मंत्री चमन लाल गुप्ता, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अनिल गोयल, राष्ट्र चेतना मिशन के उपाध्यक्ष शैलेश प्रताप सिंह, कुलदीप गर्ग, सुरभित गुप्ता, कृष्णा चौहान, विकास सिंह, धर्मेन्द्र सैनी, वीरेन्द्र माहुर, धीरज सैनी, कपिल सिंघल, आदि का विशेष योगदान रहा। सभी रक्तदाताओं को संस्था की ओर से सम्मान पत्र एवं उपहार प्रदान करके आभार व्यक्त किया गया।
सुरेन्द्र प्रजापति, अर्पित गौड़, मोनिका गर्ग, विदुषी सिंघल, भारती शर्मा, फूल सिंह सैनी, अमित सैनी, धर्मेन्द्र सैनी, पीयूष शर्मा, मुकेश शर्मा, धर्मेन्द्र सैनी, नीतीश शर्मा, योगेश शर्मा, योगेन्द्र गुप्ता, मयंक गोयल, मंकित बंसल, विनोद कुमार, गर्वित अग्रवाल, हरिओम सिंह, पुष्पित गुप्ता, राहुल शर्मा, सन्दीप सिंह, मनीष सिंह, अमित चौहान आदि ने सहर्ष रक्तदान किया।
रिपोर्ट
नितिन सोनी (बुलन्दशहर )
Show More

Related Articles

Close