[ia_covid19 type="table" loop="5" theme="dark" area="IN" title="India"]
Bulandshahr

प्रोफेसर राजेंद्र सिंह लोहिया का आक्समिक निधन

पैतृक गांव जिताका में हुआ अंतिम संस्कार महाविद्यालय लखावटी के स्टाफ सहित हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई

 

औरंगाबाद( बुलंदशहर) अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में एग्रीकल्चर बाटनी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ आर एस लोहिया का शनिवार शाम आक्समिक निधन हो गया। बुलंदशहर यमुनापुरम में रह रहे प्रोफेसर लोहिया काफी समय से किडनी प्राब्लम से ग्रस्त थे। शनिवार शाम को अचानक हृदय गति रुक जाने से उनका दुखद निधन हो गया था।

रविवार को उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव जिताका में किया गया। जिसमें महाविद्यालय लखावटी के प्राचार्य डॉ राजेन्द्र कुमार,डा के डी वर्मा, डॉ हरेंद्र सिंह डा वीके प्रसाद डॉ आर के सिंह, डॉ बी एस चौधरी डॉ मनीष मिश्रा डॉ भीष्म सिंह डा रामचंद्र डा ओमप्रकाश डॉ रामजी द्विवेदी डॉ एसके जैन डॉ संजय कुमार गुप्ता डॉ ओके तिवारी डॉ प्रशांत कुमार डॉ प्रमोद कुमार मौर्य डॉ एके वर्मा अभयकुमार श्रीवास्तव इन्द्र पाल सिंह, सहित समस्त कालेज स्टाफ, ग्राम प्रधान अमरपाल लोहिया,मही, सिंह ठेकेदार रविन्द्र लोहिया महेंद्र सिंह मुंशी महेंद्र सिंह ठेकेदार वीरपाल भड़ाना प्रदीप लोधी नेत्रपाल सिंह लोहिया आदि हजारों लोग मौजूद रहे। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र रचित लोहिया ने दी।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Show More

Related Articles

Close